Thursday, January 17, 2019

कलेक्टर को ज्ञापन देने गए 70 साल के कारोबारी को दिल का दौरा पड़ा

कलेक्टर को ज्ञापन देने गए 70 वर्षीय ट्रांसपोर्ट कारोबारी की कलेक्टोरेट में ही दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। दौरा आने के बाद वे अचेत होकर मुंह के बल गिर पड़े। उनके सिर और नाक से खून बहने लगा। लेकिन कलेक्टाेरेट में फर्स्ट एड बॉक्स ही नहीं था। एक अफसर की कार से उन्हें निजी अस्पताल ले जाया गया, पर तब तक वे दम तोड़ चुके थे।

घटना बुधवार शाम 5.45 बजे की है। ट्रांसपोर्ट कारोबारी कुलवंत सिंह संधु 40 लोगों के एक प्रतिनिधि मंडल के साथ कलेक्टर से मिलने गए थे। सभी पहली मंजिल स्थित ऑफिस के बाहर इंतजार कर रहे थे। शाम 5.45 बजे कलेक्टर आए। जैसे ही उनसे मिलने के लिए प्रतिनिधि मंडल खड़ा हुआ, तभी संधु मुंह के बल गिर पड़े।

प्रतिनिधि मंडल में शामिल राजू भाटिया ने बताया कि पिपल्याराव गुरुद्वारा में चुनाव कराने को लेकर हम कलेक्टर लोकेश कुमार जाटव से मिलने गए थे, लेकिन इस बीच यह हादसा हो गया। फर्स्ट एड नहीं मिला तो हमने कुलवंत की पगड़ी से उनका खून पोंछा और लिफ्ट तक ले गए। वहां पता चला कि लिफ्टमैन जा चुका था। फिर लिफ्ट चालू कर उन्हें नीचे ले गए।

एंबुलेंस को कॉल किया। उसके आने में देरी हो रही थी तो कलेक्टर के पीए ने एक अधिकारी की गाड़ी में निजी अस्पताल भेजा। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें हार्ट अटैक आया था, जिससे उनकी मौत हो गई। यदि समय पर इलाज मिल जाता तो शायद वह बच सकते थे। उन्हें पहले से हार्ट की परेशानी थी। इसके बाद उनके परिजनों को सूचना दी गई। शव को निजी अस्पताल में रखा गया है।

जानकारी के अनुसार कटारा थाना क्षेत्र लहारपुर मार्केट में मनीष की राधारानी नाम से ज्वैलर्स की दुकान है। बुधवार रात करीब आठ बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। बुधवार-गुरवार की दरमियानी रात चोरों ने उनकी दुकान में पीछे की तरह से चार इंची दीवार तोड़ सेंधमारी कर दी। चोरों ने दीवार में करीब दो फीट का छेद कर अंदर घुस गए। दुकान में अंदर घुसने के बाद चोरों ने तिजोरी तोड़ी और पांच किलो चांदी, 50 ग्राम सोना और 60 हजार रुपए नगद ले गए।

पुलिस के अनुसार चोरों ने पहले ही दुकान की रैकी कर ली होगी। उन्हें इस बात का अंदाजा भी रहा होगा की दुकान की दीवार चार इंच की है। वारदात को अंजाम देने वालों की संख्या चार से पांच लोगों की हो सकती है। फिलहाल पुलिस के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं।

कश्मीर पहुंचने वाला सिस्टम सीजन का सबसे स्ट्रांग होगा। इस वजह से उत्तरी इलाकों में भारी बर्फबारी होगी।
उत्तर भारत में बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी होगा। वहां से आने वाली सर्द हवा से ठंड बढ़ेगी।

No comments:

Post a Comment