रजनीकांत और अक्षय कुमार स्टारर मूवी 2.0 को रिलीज होने में 1 हफ्ता बाकी है. इसे लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त माहौल बना हुआ है. मेगा बजट फिल्म ने रिलीज से पहले ही प्रभास की बाहुबली-2 का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. स्क्रीन्स ओक्यूपेंसी के मामले में रजनीकांत की मूवी ने बाहुबली-2 को पछाड़ा है.
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक, 2.0 को भारत में 6600-6800 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा. जबकि बाहुबली-2 को करीबन 6500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था. रजनी की फिल्म को नॉर्थ इंडिया बेल्ट में 4000-4100 स्क्रीन्स मिली हैं. वहीं 2.0 आंध्र और तेलंगाना में 1200-1250 स्क्रीन्स पर रिलीज होगी. फिल्म को तमिलनाडु में 600-625, केरल में 500-525 और कर्नाटक में 300 स्क्रीन्स पर रिलीज किए जाने की खबर है.
2.0 ने रिलीज से पहले कमाए 120 करोड़
इसके अलावा 2.0 के एडवांस बुकिंग के जरिए 120 करोड़ रुपये कमाने की चर्चा है. ये अपने आप में एक रिकॉर्ड है. 2.0 पहली तमिल फिल्म है जो सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई है. इसका बजट करीब 600 करोड़ बताया गया है.
2.0 में शानदार है VFX क्वॉलिटी
साइंस फिक्शन बेस्ड मूवी की सबसे खास बात इसका VFX वर्क है. वीएफएक्स में हॉलीवुड स्टैंडर्ड की क्वालिटी देखने को मिलती है. VFX का काम X-मैन और मार्वल की सीरीज की याद दिलाता है. इसे 3D और 2D में रिलीज किया जाएगा. 2.0 के वीएफएक्स होश उड़ाने वाले हैं. फिल्म के वीएफएक्स पर भारी भरकम अमाउंट खर्च किया गया है.
2.0 को U/A सर्टिफिकेट
2.0 सिनेमाघरों में 29 नवंबर को रिलीज होगी. इसे सेंसर बोर्ड ने U/A सर्टिफिकेट दिया है. रजनी की 2.0 को तमिल और हिंदी में रिलीज किया जाएगा और 13 दूसरी भाषाओं में डब किया जाएगा. बता दें, 2.0 रजनीकांत की तमिल फिल्म एंथरिन/रोबोट का सीक्वल है. फिल्म का पहला पार्ट काफी हिट हुआ था.
Thursday, November 22, 2018
Monday, November 12, 2018
T-20 मुक़ाबले में पाकिस्तान पर भारी पड़ीं भारतीय महिलाएं
रविवार की रात भारतीय टीम ने आईसीसी विश्व ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट के प्रोवीडेंस में खेले गए अपने दूसरे मुक़ाबले में पाकिस्तान को सात विकेट से पस्त कर दिया.
भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 134 रनों का लक्ष्य था. पूर्व कप्तान मिताली राज के 56 और स्मृति मंधाना के 26 रन की मदद से भारत ने ये लक्ष्य 19वें ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया.
पिछले मैच में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ शतक बनाकर चर्चा में छाईं कप्तान हरमनप्रीत कौर 14 और वेदा कृष्णामूर्ति 8 रन बनाकर नाबाद रहीं.
मिताली राज और स्मृति मंधाना के बीच पहले विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी हुई. मिताली राज को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया.
मैच का स्कोर कार्ड यहां देखें
कप्तान हरमनप्रीत ने मिताली की पारी की तारीफ करते हुए कहा, "मिताली राज स्पिन बेहद अच्छा खेलती हैं इसीलिए उनसे ओपनिंग कराने का फ़ैसला लिया गया . हम जानते थे कि पाकिस्तानी टीम के पास शानदार स्पिन करने वाली खिलाड़ी हैं."
पाकिस्तान की डायना बेग, निदा डार, बिस्माह मारूफ़ ने एक-एक विकेट अपने नाम किया.
इससे पहले भारत ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को बल्लेबाज़ी का न्यौता दिया. पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 137 रन बनाए.
शिखर पर धवन, चेन्नई में भारत की हैट्रिक
काश कोहली को धोनी का 'देसी मुर्गा' बयान याद होता!
एक समय पाकिस्तानी महिला टीम के तीन विकेट 30 रन पर गिर चुके थे.
उस वक़्त मिस्बाह मारूफ़ ने 49 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 53 और निदा डार ने 35 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्कों की मदद से 52 रन बनाए.
इन दोनों बल्लेबाज़ो ने चौथे विकेट के लिए 92 रनों की साझेदारी कर तमाम भारतीय गेंदबाज़ो की कड़ी परीक्षा ली.
इनके अलावा बाकी कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास प्रदर्शन नही कर सकीं.
भारत की पूनम यादव ने 22 रन देकर दो और हेमलता ने 34 रन देकर 2 विकेट हासिल किए.
हरमनप्रीत कौर ने जीत का श्रेय भारतीय गेंदबाज़ो को दिया, जिन्होनें शुरूआती छह ओवर में पाकिस्तानी बल्लेबाज़ो को बांधे रखा.
ग्रुप बी में शामिल लगातार दो मैच जीतने वाली भारतीय महिला टीम अब गुरुवार 15 तारीख़ को आयरलैंड का सामना करेगी.
दूसरी तरफ पाकिस्तान की यह लगातार दूसरी हार रही.
इससे पहले उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों भी 52 रन से हार का सामना करना पड़ा था.
ये भी पढ़ें...
हरमन की टी-शर्ट देख मां को हो गया था कामयाबी का एहसास
महिला टी-20 मैच में शतक लगाने वाली पहली भारतीय बनीं हरमनप्रीत कौर
महिला वर्ल्ड टी-20: कितनी मज़बूत है भारत की दावेदारी
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)

Subscribe to:
Posts (Atom)