Friday, January 25, 2019

मारुति का मुनाफा 17% घटकर 1489 करोड़ रहा, नतीजों के बाद शेयर 8% गिरा

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी को 2018 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 1,489.3 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआर। यह 2017 की दिसंबर तिमाही के मुकाबले 17.21% कम है। उस वक्त 1,799 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ था। कमोडिटी की कीमतें बढ़ने की वजह मारुति का मुनाफा कम हुआ है। नतीजों के बाद मारुति के शेयर में गिरावट तेज हो गई। शेयर 8% नीचे बंद हुआ।

लगातार दूसरी तिमाही में घटा मुनाफा
कंपनी की आय में इजाफा हुआ है। दिसंबर तिमाही में 20,585.6 करोड़ रुपए की आय हुई। 2017 की दिसंबर तिमाही में यह आंकड़ा 19,528.1 करोड़ रुपए था। मारुति ने दिसंबर तिमाही में 4 लाख 28 हजार 643 वाहन बेचे। यह संख्या 2017 की दिसंबर तिमाही से 0.6% कम है।

जुलाई-सितंबर तिमाही में भी मारुति के मुनाफे में 10% गिरावट आई थी। 4 साल में पहली बार ऐसा हुआ था। उससे पहले जनवरी-मार्च 2014 में प्रॉफिट 35% घटा था।

मारुति के शेयर में शुक्रवार को नतीजों के बाद बिकवाली तेज हो गई। बीएसई पर शेयर 7.40% (521.05 रुपए) की गिरावट के साथ 6516.35 रुपए पर बंद हुआ। इंट्रा-डे में यह 6,420 रुपए तक गिर गया था। एनएसई पर 8.11% (570.70 रुपए) की गिरावट के साथ 6,469.90 रुपए पर क्लोजिंग हुई।

दुनिया की नौवें नंबर की शटलर साइना नेहवाल शुक्रवार को इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गईं। वहीं, मेन्स सिंगल्स में किदांबी श्रीकांत का सफर खत्म हो गया। साइना ने वुमन्स सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग को 21-7, 21-18 से मात दी। साइना और पोर्नपावी के बीच 33 मिनट तक मैच चला। साइना और पोर्नपावी के बीच यह चौथी भिड़ंत थी। हर बार भारतीय शटलर ने बाजी मारी है।

सेमीफाइनल में उनका मुकाबला छठी वरीयता प्राप्त चीन की ही बिंगजियाओ से हो सकता है। सातवीं रैंक की शटलर बिंगजियाओ का क्वार्टर फाइनल में हमवतन और 27वीं रैंकिंग वाली चेन शियाशिन से मैच होना है।

दो साल से जोनाटन को नहीं हरा पाए किदांबी

मेन्स सिंगल्स के क्वार्टर फाइनल में किदांबी को स्थानीय खिलाड़ी जोनाटन क्रिस्टी ने सीधे गेमों में 21-18, 21-19 से हराया। किदांबी और जोनाटन पांचवीं बार कोर्ट पर आमने-सामने थे। इस हार के बाद किदांबी का जोनाटन के खिलाफ जीत हार का रिकॉर्ड 2-3 हो गया। इससे पहले दोनों पिछले साल फरवरी में ई-प्लस बैडमिंटन एशिया टीम चैम्पियनशिप में आमने-सामने हुए थे। तब भी इंडोनेशियाई शटलर बाजी में सफल रहे थे। उस मैच में जोनाटन ने किदांबी को 21-17, 21-17 से हराया था। किदांबी ने जोनाटन को आखिरी बार 23 मई 2017 को सुदीरमन कप में 21-15, 21-16 से हराया था।

ऑस्ट्रेलिया की समांथा स्टोसुर और चीन की झांग शुआई की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में वुमन्स डबल्स का खिताब जीत लिया। दोनों ने हंगरी की टिमिया बाबोस और फ्रांस की क्रिस्टिना म्लाडेनोविच की जोड़ी को 6-3, 6-4 से हराया। यह मुकाबला एक घंटे, 36 मिनट तक चला। स्टोसुर ने इस टूर्नामेंट में 14 साल बाद खिताब जीता। पिछली बार 2005 में उन्होंने अपने ही देश के स्कॉट ड्रैपर के साथ मिलकर मिक्स्ड डबल्स का खिताब जीता था।

वहीं, मेन्स सिंगल्स में सर्बिया के नोवाक जोकोविच तीन साल बाद फाइनल में पहुंच गए। पिछली बार 2016 में उन्होंने ब्रिटेन के एंडी मरे को हराकर खिताब जीता था। जोकोविच ने सेमीफाइनल में फ्रांस के लुकास पाउली को 6-0, 6-2, 6-2 से हराया। रविवार को फाइनल में उनका मुकाबला स्पेन के राफेल नडाल से होगा। दोनों इससे पहले 2012 में भी खिताबी मुकाबला खेल चुके हैं। तब जोकोविच ने नडाल को हराया था। जोकोविच जब भी ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में पहुंचे हैं, चैम्पियन बने हैं।

14 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के किसी खिलाड़ी ने वुमन्स डबल्स का खिताब जीता। पिछली बार 2005 में एलिसिया मोलिक ने रूस की स्वेतलाना कुजनेत्सोवा के साथ मिलकर फाइनल जीता था। वहीं, चीन के खाते में 13 साल बाद यह खिताब आया। 2006 में यान जी और झेंग जेई की चीनी जोड़ी ने फाइनल अपने नाम किया था।

No comments:

Post a Comment